फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों के लिए बुना जाल, खुद ही फंस गए दामाद जी

Tue, 29 Sep 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों को फंसाने के लिए एक दामाद ने एक शातिर प्लान बनाया लेकिन उसका दांव उसी पर उल्टा पड़ गया। दामाद ने ससुराल वालों पर अपने अपहरण का आरोप लगाया लेकिन सोमवार को ससुराल वालों ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई तो मामला पलट गया। रिकॉर्डिंग में दामाद खुद को ही धमकी देता सुनाई दे रहा है। अब पुलिस अपहरण का नाटक कर लौटे दामाद के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन


मंगलौर के मुंडलाना निवासी एक युवक का कई साल से पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। करीब साढ़े तीन साल से पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर के शेरपुर गांव में अपने मायके में ही रह रही है।

विवाहिता के मायके वालों ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में दामाद व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराया है। वहीं दामाद भी ससुराल वालों के खिलाफ रुड़की कोर्ट से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। बीते तीन सितंबर को मुंडलाना से रामनगर कोर्ट पहुंचा युवक अचानक गायब हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए, कैसे बुना था फंसाने के लिए जाल?

परिजनों की ओर से ससुराल पक्ष पर अपहरण का शक जताने के बाद पुलिस ने उसे सर्विलांस की मदद से परिचित के घर से बरामद भी कर लिया था। सोमवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचे युवक के ससुर सगीर अहमद ने बताया कि घटना के दिन दामाद ने समझौता करने का झांसा देकर परिवार को कोर्ट में बुलाने के लिए उनका मोबाइल मांगा था।

उनके फोन से खुद के नंबर पर फोन मिलाकर समझौता न करने पर अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी खुद ने ही दी और खुद ही गायब हो गया। लेकिन, मोबाइल में हुई कॉल रिकार्डिंग ने झूठे अपहरण और साजिश की पोल खोल दी।

मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि कॉल रिकॉर्डिंग से अपहरण फर्जी होने की बात साफ हो गई है। मामले की और पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें