फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से शादी की तो लाठी और सरियों से पीट कर उतारा मौत के घाट

Mon, 13 Jun 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के पीरपुरा गांव में रविवार देर रात 25 वर्षीय सनोज पुत्र भोपाल की लाठी डंडों एवं सरियों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सनोज ने कुछ माह पूर्व गांव में ही एक दो बच्चों की मां विधवा महिला से विवाह किया था।

जिस कारण विधवा महिला के परिजन सनोज से रंजिश रख रहे थे वहीं गांव के जिम्मेदार लोगों ने उसे समाज से बहिष्कृत भी करने का एलान किया था।
विज्ञापन

घर पर भी पथराव एवं तोड़फोड़

- फोटो : Demo pic
रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सनोज के घर पर आठ नौ लोगों ने लाठी डंडों एवं सरियों से हमला बोल दिया हमलावरों ने उसे पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया घर पर भी पथराव एवं तोड़फोड़ की गई।

शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और उसे मंगलौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया यहां पर उसने दम तोड़ दिया।

घटना के मद्देनजर पुलिस गांव में पहुंची। कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जी दीवान ने बताया कि विधवा महिला से शादी करने की रंजिश के चलते उसकी हत्या हुई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें