फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए की बाजी हारा, लगा लिया मौत का फंदा

Wed, 04 Mar 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जुए में मोटी रकम हारने के बाद पुताई ठेकेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एक मार्च से लापता था।
विज्ञापन


मूलत: बिजनौर जिले के मंडावर थाने के गैवलीपुर निवासी पवन कुमार पाल (35) देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के दीपनगर में पत्नी और दो बच्चों संग रहता था। एक मार्च को वह गायब हो गया था। उसकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जंगल में मिला शव
मंगलवार शाम पवन का शव फांदूवाला के जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। बाईपास चौकी प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

मृतक पर था काफी कर्जा
पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले पवन कुमार जुए में मोटी रकम हार गया था। इससे उस पर काफी कर्जा हो गया था।

हो सकता है कि कर्ज के बोझ के कारण उसने खुदकुशी की हो। हालांकि, उसकी पत्नी इस बारे में कुछ बता नहीं पा रही। बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें