दंपति को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर एक बाबा उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया। आरोपी के खिलाफ तारागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि गांव पठानचक्क निवासी रघुबीर सिंह बिट्टा अपने आप को बाबा बताकर लोगों को बीमारी ठीक करने का दावा करता था। मंगलवार को वह उनके घर में भी आया।
उसने दंपति को खीर खाने के लिए दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक खीर खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जब उनकी आंख खुली तो उनकी घर से उनकी बेटी गायब थी। काफी ढूंढा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
उन्होंने आरोप लगाया कि रघुबीर सिंह उनकी बेटी को भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना तारागढ़ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।