फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुआ विवाद, पेट्रोल डालकर लगा ली आग

Sat, 28 Feb 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के सीमावर्ती यूपी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को पत्नी से विवाद होने पर एक युवक ने पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, और उसे संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।

चल रहा उपचार
मिली जानकारी के अनुसार मोहित (29) निवासी गमाड़ी, सिवारा जिला बिजनौर यूपी का शनिवार को दिन में अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर उसने खुद को आग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। मोहित इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करता है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सड़क हादसे में दो घायल
कोटद्वार क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो लोग सड़क में घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार निशा खां (14) निवासी गुमखाल और मनदीप निवासी पोखड़ा स्कूटी से अलग-अलग स्थानों पर गिर कर घायल हो गए। दोनों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें