फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटते ही दुराचारी ने बच्ची पर डाली बुरी नजर

Sun, 05 Oct 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे के यौन शोषण के मामले में छह माह की सजा काटकर बाहर आए एक युवक ने शनिवार को सात साल की बालिका को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल
उत्तेजित लोगों ने आरोपी की बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे निकालकर चौकी पहुंचाया, लेकिन भीड़ ने वहां भी उसके साथ धक्कामुक्की की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के बंगाली मुहल्ले में शनिवार को दुर्गा पूजा कार्यक्रम चल रहा था। बच्चियां बाहर की तरफ खेल रही थीं। इसी बीच जाखन निवासी अरुण वाल्मीकि उर्फ चपाती ने सात साल की एक बच्ची को बदनीयती से पकड़ लिया। बच्ची चिल्लाई तो एक बुजुर्ग ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबा हुआ तो आरोपी वहां से भाग गया। कुछ देर बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी किसी तरह आरोपी को भीड़ के चुंगल से निकालकर करनपुर चौकी ले आए।

पुलिस ने किया भीड़ को शांत
लोग भी पीछे-पीछे चौकी पहुंच गए और यहां भी आरोपी से हाथापाई की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया।

एसओ डालनवाला अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है और छह सितंबर को जेल से बाहर आया था। एक बच्चे के यौन शोषण के मामले में छह माह का कारावास हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें