उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के मौत की खबर सुनते ही प्रेमी ने भी जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि पुलिस के पास अभी इस संबंध में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस भी अपुष्ट सूचना की ही बात कह रही है।
प्रेमी की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में शनिवार रात को एक युवती ने प्रेम प्रसंग में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही उसके प्रेमी ने भी अपने घर में विषपान कर लिया। हालत बिगड़ने पर रात को ही युवक के परिजन बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस को नहीं तहरीर
पुलिस चौकी प्रभारी अगस्त्यमुनि केएस बिष्ट ने बताया कि मामले की अपुष्ट सूचना मिली है। लिखित रूप से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।