फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी कर रहा था परेशान तो प्रेमिका बनी 'हैवान'

Sun, 11 Sep 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वह भी घटना की योजना में शामिल थी। उसने ही आरोपी को चाकू लाकर दिया था। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

कलियर थानाध्यक्ष रमेश तनवार ने बताया कि दौलतपुर गांव निवासी प्रवीण गिरी की गला रेतकर हत्या के प्रयास में मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी विकास कश्यप को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि प्रवीण गिरी की हत्या के प्रयास में विकास ने जो योजना बनाई थी, उसमें उसकी प्रेमिका सोनिया कश्यप निवासी दौलतपुर भी शामिल थी।
विज्ञापन

प्रवीण की हत्या के लिए सोनिया ने ही विकास को चाकू दिया था

प्रतीकात्मक तस्वीर
सोनिया को पूरी घटना की जानकारी थी। उसने ही विकास को प्रवीण के बारे में जानकारी दी थी। घटना वाले दिन जब विकास मेहवड़ पुल के पास आया था तो सोनिया उससे मिलने गई थी। साथ ही प्रवीण की हत्या के लिए उसने ही विकास को चाकू दिया था। जिससे विकास ने प्रवीण का गला रेतकर हत्या कर प्रयास किया था।

पुलिस के अनुसार सोनिया का पूर्व प्रेमी प्रवीण उसे परेशान और उसके साथ मारपीट करता था। प्रवीण की इन हरकतों से परेशान होकर विकास के साथ सोनिया ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। सोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसका चालान कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि प्रवीण गिरी निवासी दौलतपुर बहादराबाद की 27 जुलाई को गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया था। आरोपी के रूप में पुलिस विकास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें