फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्ची डालकर हुई 23 लाख की लूट का खुलासा, सच जानकर सकते में आई पुलिस

Fri, 29 Dec 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मचारी के साथ हुई 23 लाख 86 हजार 512 रुपये की लूट का पुलिस ने गुरुवार रात खुलासा कर दिया। लूट की पूरी साजिश फाइनेंस कर्मचारी ने खुद ही रची थी।
विज्ञापन


साजिश में कर्मचारी ने अपने पड़ोसी दो युवकों को शामिल किया था। पुलिस ने कर्मचारी समेत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर 23 लाख 49 हजार 391 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कालीदास रोड पर मंगलवार को रेडियंट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आशु गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता निवासी रामनगर लक्खीबाग के साथ 23 लाख 86 हजार 512 रुपये लूटने की सूचना मिली थी।

जिस जगह पर वारदात हुई थी, वहां की एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी थी। महिला ने बताया कि दो युवकों ने एक व्यक्ति की आंख में मिर्च झोंककर नकदी लूट ली है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आशु गुप्ता से पूछताछ की। आशु गुप्ता ने बताया वह कंपनी के पैसे बैंक में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन


दो युवक आए और उसकी आंखों में मिर्च डालकर लूट ले गए। एसएसपी ने बताया कि आशु गुप्ता की बातों पर शंका हुई और पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

एसपी सिटी और सीओ के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। आशु गुप्ता के बताए हुलिए का कोई भी व्यक्ति सीसी टीवी फुटेज में नहीं दिखा। इससे पुलिस का शक पक्का हो गया। एसएसपी निवेदिता के मुताबिक आशु गुप्ता से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और लूट की कहानी खोल दी।
 
विज्ञापन

ऐसे बनाया था पूरा प्लान

आशु गुप्ता ने बताया कि वह रेडियंट कंपनी में तीन साल से नौकरी करता है। विभिन्न संस्थाओं से कंपनी का पैसा एकत्र कर बैंक में जमा करता है। रिस्क होने के बाद भी उसे कंपनी की ओर से कोई सुरक्षा कर्मी नहीं दिया गया है। वेतन भी काफी कम दिया जाता है और पीएफ भी नहीं काटा जाता है।

एसएसपी ने बताया कि आशु गुप्ता ने लालच में कंपनी की नकदी लूट की साजिश रची। इसमें अपने दोस्त श्रीकांत बंसल और अंकित धीमान को शामिल किया। दोनों युवक आशु गुप्ता के पड़ोसी हैं। पूरी प्लानिंग से मंगलवार को श्रीकांत और अंकित कालीदास रोड पर पहुंचे।

उनके आते ही आशु गुप्ता ने कंपनी की नकदी उन्हें सौंप दी और लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी। एसएसपी ने बताया कि तीनों का प्लान था कि नकदी को आपस में बांट लेंगे और कंपनी को इंश्योरेंस से पैसे का भुगतान हो जाएगा।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक आशु गुप्ता के लूट की कहानी कबूलने के बाद पुलिस ने श्रीकांत बंसल और अंकित धीमान के घर छापा मारा। छापे में घर से दो बैग से फर्जी लूट की 23 लाख 49 हजार 391 रुपये की नकदी बरामद हो गई।

पुलिस ने दोनों युवकों को गुरुवार रात आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी प्रदीप राय भी मौजूद थे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें