लुटेरों ने लक्सर स्टेशन के पास शनिवार रात करीब 12 बजे चैन पुलिंग कर दून एक्सप्रेस के यात्रियों से बड़े पैमाने पर लूटपाट की।
दर्जनों महिलाओं के गले से चैन, कान के कुंडल नोच लिए गए जबकि रुपए, पैसे, मोबाइल समेत अन्य सामान भी लूट लिया गया। स्थानीय थाना इंचार्ज ने बताया कि लक्सर बाइपास के समीप लुटेरों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
इसके बाद बाहर पटरी के दोनों तरफ खड़े करीब दो दर्जन बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। फिर खिड़कियों पर बैठे डरे सहमे पुरुषों महिलाओं से लूटपाट शुरू कर दी।