फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी स्पेशल में भी सेफ नहीं है आप

Mon, 20 Jan 2014 12:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन में शनिवार देर रात बदमाशों ने मुसाफिरों पर कहर बरपाया।
विज्ञापन


पढ़ें, बर्फ से लद गईं उत्तराखंड की वादियां

चेन पुलिंग कर यात्रियों से लाखों के गहने और नकदी लूट ली गई। पुलिस ने दून में जीरो एफआईआर दर्ज कर मुजफ्फरनगर ट्रांसफर कर दी है। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे एसी स्पेशल ट्रेन देहरादून स्टेशन पहुंची।

जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज
यहां भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में अधिकारी गणनाथ दौलत ठाकरे और जयपुर के कारोबारी जयकृष्ण जाजू ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि ट्रेन शनिवार रात ढाई बजे मुजफ्फरनगर और मेरठ के बीच पहुंची थी।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में ही मिलेगी डीयू जैसी एजूकेशन

यहां बदमाशों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। यात्रियों को डराने के लिए डब्बों पर पथराव भी किया गया। जाजू ने बताया कि वह परिजनों संग मसूरी घूमने आ रहे थे। बदमाशों ने उनसे 1.35 लाख रुपए के गहने, सामान और 90 हजार रुपए लूट लिए।

पढ़ें, इस हिमपात ने पर्यटन को दी गर्माहट

आईआईपी अधिकारी के सूटकेस से साढ़े तीन तोले सोने के गहने बदमाश ले गए। इसके बाद वे पथराव करते हुए भाग निकले। दोनों ने बताया कि बदमाशों ने ट्रेन के अलग-अलग डब्बों में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को लूट का शिकार बनाया।

ज्यादातर यात्री मेरठ, हरिद्वार आदि स्टेशनों पर उतर गए थे। दोनों यात्रियों ने मामले में रेलवेकर्मियों पर उदासीन रवैये का आरोप लगाया।

बिना सुरक्षा चलती है ट्रेन
एसी स्पेशल को भले दिल्ली-दून के बीच वीआईपी ट्रेन का दर्जा हासिल हो, लेकिन यह ट्रेन बिना सुरक्षा संचालित की जाती है। इस ट्रेन में न तो जीआरपी थाने की स्क्वायड रहती है, न ही रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की गारद।
विज्ञापन


पढ़ें, भारी बर्फबारी ने तोड़े यह रिकॉर्ड...

जीआरपी सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में कई बार मुरादाबाद रेलवे मंडल को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें