फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ब्रांच की दारोगा पर मुकदमा दर्ज, योग चिकित्सक से की थी पांच लाख की वसूली

Sat, 28 Jul 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bribe - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योग चिकित्सक से पांच लाख रुपये उगाही (वसूली) करने वाली स्पेशल ब्रांच की दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दारोगा दीपा उसके साथी राकेश कुमार, नितिन ठाकुर समेत अकादमी के निष्कासित कर्मचारी अभिषेक, प्रदीप कुमार और दीपिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पर मुख्यालय में चर्चा के बाद डीआईजी गढ़वाल के निर्देश पर दीपा व अन्य के खिलाफ मुनिकीरेती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल से दीपा पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा प्रकरण में और कौन शामिल है, इसकी जांच भी की जा रही है।  

उल्लेखनीय है कि मुनिकीरेती क्षेत्र में योग अकादमी चलाने वाले डॉ. संजीव पांडे से पांच लाख रुपये उगाही का मामला सामने आया था। डॉ. पांडे ने इसकी शिकायत डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी को की थी। आरोप है कि 12 जुलाई कोएक महिला दारोगा दीपा उनके ऑफिस आई और खुद को क्राइम ब्रांच का हेड बताया। दीपा ने पांडे को नशीली दवाओं का धंधा करने के आरोप में फंसाने की धमकी दी और दस लाख रुपये मांगे। डर के मारे डॉक्टर ने दीपा को अगले दिन पांच लाख रुपये दे दिए। बावजूद इसके उसने पांच लाख रुपये और मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने बताया कि इन सब आरोपों की जांच रिपोर्ट को शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रस्तुत किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में पुष्टि हुई है कि दीपा 12 जुलाई को चिकित्सक के ऑफिस में मौजूद थी। उसके साथ अन्य दो युवक भी मौजूद थे। इसके बाद कॉल डिटेल में भी दीपा और डॉ. पांडे की बात होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को दीपा के खिलाफ मुनिकीरेती थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और जान का भय दिखाकर उगाही करने व आपराधिक षडयंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें