फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात प्रवीण वाल्मिकी समेत तीन को उम्र कैद

Thu, 18 Dec 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात संजय कान्हावाली की मां की हत्या के मामले में अपर जिला जल की कोर्ट ने प्रवीण वाल्मिकी समेत तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों आरोपियों पर साढ़े छब्बीस-साढे छब्बीस हजार का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में दो आरोपी जेल में है जबकि तीसरे आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता भूपेश्वर ठकराल ने बताया कि लक्सर निवासी कुख्यात संजय कान्हावाली की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की पैरवी उसकी मां विमला देवी (55) कर रही थी। वही मुख्य गवाह भी थी।

कोर्ट जाते समय की थी हत्या
8 मई 2008 को कोर्ट जाते समय लक्सर-रायसरी मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान उसका पौत्र अतुल बाल-बाल बचा था।
विज्ञापन


अतुल ने इस मामले में प्रवीण वाल्मिकी निवासी रामनगर रुड़की, नरेन्द्र वाल्मिकी निवासी तांशीपुर तथा पप्पू निवासी कान्हावाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले में पप्पू को जमानत मिल गई थी।

पप्पू को किया गिरफ्तार
कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर प्रवीण वाल्मिकी, नरेन्द्र वाल्मिकी तथा पप्पू को हत्या का दोषी पाया। जिसके बाद चारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन


साथ ही कोर्ट ने इन पर साढ़े छब्बीस-साढ़े छब्बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। सजा सुनाते ही पुलिस ने तुरंत ही पप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें