फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रिश्वत लेते धरा गया ले. कर्नल, DRDO लैब में था तैनात

Sat, 09 Jul 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सीबीआई की टीम ने सैन्य अफसर को रंगे हाथों पकड़ा
  • ठेकेदार से बिल के भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन
आईआरडीई में थी लेफ्टिनेंट कर्नल भरत जोशी की तैनाती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने डीआरडीओ की रायपुर स्थित प्रयोगशाला आईआरडीई में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल भरत जोशी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह रिश्वत ठेकेदार से बकाया करीब 16 लाख रुपये के भुगतान के बदले मांगी गई थी।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल जोशी आईआरडीई में गैरीसन इंजीनियर्स की रिसर्च एंड डेवलेपमेंट विंग में तैनात थे। सीबीआई टीम ने जोशी के आफिस और विज्ञान विहार स्थित आवास पर गहन तलाशी कर कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। देर रात तक सीबीआई की कार्रवाई चल रही थी।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आईआरडीई में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार हरेंद्र का करीब 16 लाख रुपये का भुगतान बकाया था। काफी प्रयासों के बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

दूसरी किस्त लेने के दौरान धर लिया गया

गिरफ्तार
आरोप है कि लेफ्टिनेंट कर्नल भरत जोशी निवासी पौड़ी गढ़वाल ने भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की। लेफ्टिनेंट कर्नल और ठेकेदार में बकाया भुगतान के लिए 38 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। ठेकेदार ने 10 हजार रुपये की पहली किस्त पांच दिन पहले उपलब्ध करा दी।

सैन्य अफसर ने दो दिन पहले फिर 10 हजार रुपये की मांग की तो ठेकेदार ने सीबीआई में शिकायत दर्ज करा दी। सीबीआई अधिकारियों ने सत्यापन के बाद ट्रेप टीम का गठन किया।

सीबीआई टीम ने शुक्रवार शाम को लेफ्टिनेंट कर्नल भरत जोशी को उनके दफ्तर में ठेकेदार से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। हिरासत में लेकर सैन्य अफसर जोशी से कई घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन

आवास पर भी सीबीआई ने की छापेमारी

सीबीअाई
इसी बीच सीबीआई के एसपी सुजीत कुमार और डीएसपी अखिल कौशिक यहां पहुंच गए। कार्रवाई की जानकारी लेने के बाद सीबीआई अधिकारी वापस लौट गए। टीम ने आफिस में सघन तलाशी के बाद कई फाइलें जब्त कर लीं।

बाद में जोशी के विज्ञान विहार स्थित आवास पर छापेमारी हुई, जो देर रात तक चलती रही। सीबीआई की टीम में डीएसपी बीएस चौहान, आईएम नेगी, इंस्पेक्टर तेज प्रकाश देवरानी, सुनील लखेड़ा, एसएच नयाल, आरपी शर्मा, कांस्टेबल राम सिंह और जोगेंद्र आदि शामिल रहे। बता दें कि उत्तराखंड में पहली बार लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें