वहीं शनिवार को ही स्थानीय निवासी रामकिशोर उर्फ श्याम ने तहरीर देकर कहा था कि वह अपनी पत्नी माला देवी, दो बेटियों पूजा, सोनम और बेटे अमित के साथ बीते नौ मार्च की शाम एक मामले को पंचायत में निपटाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल के घर गए थे।
वहां पर दो भाजपा नेता पहले से मौजूद थे। आरोप है कि पंचायत में किसी बात को लेकर विधायक और दो अन्य नेताओं ने माला, पूजा, सोनम और अमित से गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल शुरू कर दिया।
पत्नी और बेटियों ने जब अमर्यादित भाषा का विरोध किया तो विधायक ने उन्हें डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दो नेताओं ने भी लड़कियों को पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।