फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र के पास बच्चे के अपहरण की कोशिश

Sun, 04 Jan 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र के पास से एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। बच्चे के पिता के शोर मचाने पर सेना पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सेना पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रुड़की छावनी में ब्वाय बटालियन के लिए भर्ती की जानकारी मिलने पर बागपत (यूपी) के मुकंदपुर गांव निवासी चंद्रपाल सिंह शनिवार तड़के अपने बेटे प्रवीण (12 वर्ष) को लेकर पहुंचे थे। यहां आकर पता चला कि भर्ती नहीं हो रही है।

आरोपी को सेना ने किया गिरफ्तार
चंद्रपाल ने अपने बेटे को एक जगह खड़ा कर दिया और खुद इधर-उधर भर्ती के बारे में और जानकारी जुटाने लगे। प्रवीण को अकेला खड़ा देख कर एक युवक वहां आया और उसने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


प्रवीण के मना करने पर युवक ने हाथ से मुंह बंद कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। उसी दौरान चंद्रपाल सिंह ने पहुंच गए और बेटे को छ़ड़ाने का प्रयास किया। शोर सुनकर सेना के जवान वहां आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सेना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की।

मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि चंद्रपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी झारखंड के सिमडेगा जिले का सनशीत तोपनो है। आरोपी के नक्सल प्रभावित इलाके का निवासी होने के कारण पुलिस ज्यादा सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें