रोजवेज बस में यात्रा के दौरान एक व्यक्ति को जूस पीना मंहगा पड़ गया।
सफर के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने उत्क व्यक्ति से पहले दोस्ती की, फिर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर लूट लिया। पीड़ित को अचेतावस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस अड्डे पर बेहोश मिला
रविवार सुबह संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर बेहोश पड़े एक व्यक्ति को 108 सेवा की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां होश आने पर उसने अपनी पहचान राजेंद्र सिंह (57) पुत्र अवतार सिंह निवासी मंडी हाउस, परखम्ममा रोड दिल्ली के रुप में कराई।
उसने बताया कि वह शनिवार देर रात दिल्ली से रोडवेज की बस में सवार होकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था। बस में सहयात्री ने उससे दोस्ती गांठी और खतौली में बस रुकने पर साथ में ही भोजन किया।
बेटी से मिलने जा रहा था
बताया कि इसी बीच युवक ने उसे फ्रूट जूस पीने को दिया। जूस पीने के बाद क्या हुआ उसे नहीं मालूम, आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया।
बताया कि उसकी जेब में करीब छह हजार रुपए की नकदी थी, जो गायब है। पीड़ित श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल निवासी अपनी बेटी से मिलने जा रहा था।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...