फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स ने देहरादून से पकड़ा लाखों का कालाधन

Fri, 20 Jan 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
black money - फोटो : file photo
विज्ञापन
आयकर विभाग ने देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित बालाजी पेट्रोल पंप पर 33 लाख रुपये का काला धन पकड़ा है। पंप मालिक ने इसे अपनी अघोषित आय स्वीकार कर लिया है। यह पैसा प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना में जमा करा दिया गया है। अब पंप मालिक को इसका 25 प्रतिशत हिस्सा ही मिलेगा।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद सरकार ने पेट्रोल पंपों पर पुराने नोटों से पेट्रोल, डीजल की बिक्री का विकल्प खुला रखा था। इसका फायदा उठाकर कई पेट्रोल पंपों ने पुराने नोट ठिकाने लगाए। आयकर विभाग ने हरिद्वार रोड स्थित बालाजी पेट्रोल पंप में 33 लाख रुपये के पुराने नोट पकड़े। इसकी जांच की गई।

सूत्रों के मुताबिक जांच में पेट्रोल पंप के मालिक इस आय का कोई प्रमाण नहीं दे पाए। उन्होंने खुद स्वीकार कर लिया कि यह उनकी अघोषित आय है। आयकर विभाग ने इसे काला धन मानते हुए रकम प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना में जमा करा दी। अब इसका 50 प्रतिशत हिस्सा टैक्स में चला जाएगा। 25 प्रतिशत पैसा मिलेगा। बाकी 25 प्रतिशत पैसा चार साल के लिए बैंक में जमा रहेगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कई और पेट्रोल पंप आयकर विभाग के रडार पर हैं। उधर, बालाजी पेट्रोल पंप के मालिक प्रताप को शाम 8:26 बजे और 8:27 बजे फोन किया गया। उन्हें एसएमएस भेजकर भी पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जब उनका जवाब आएगा तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें