फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: किच्छा से गिरफ्तार दोनों माओवादियों की कस्टडी रिमांड खत्म, जेल भेजे गए

Sun, 10 Jun 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
Maoist Arrested
विज्ञापन

किच्छा से गिरफ्तार दो माओवादियों की कस्टडी रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने खटीमा कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस और एलआईयू कर्मियों के अलावा एसएसपी ने भी माओवादियों से पूछताछ की थी। तीन दिन तक कस्टडी रिमांड में पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ जानकारियां जरूर मिली हैं, लेकिन कोड नेम को लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को माओवादी रमेश भट्ट और मनोज कुमार सिंह को तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। पुलिस ने माओवादियों से उनके सहयोगी, हसपुर खत्ता और सौफुटिया जंगल में लगे शिविर में उनकी भूमिका, कोड नेम सहित अनेक सवाल पूछे थे। इसके अलावा पुलिस ने दोनों को हसपुर खत्ता और सौफुटिया जंगल में ले जाकर सुरागकशी की कोशिश की थी। पुलिस की कोशिश थी कि माओवादी शिविर में सामने आए पांच कोड नेम और दोनों की गिरफ्तारी में निकले चार कोड नेम डिकोड हो जाएं।

ये कोड नेम सुलझाने पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। पुलिस ने रमेश भट्ट के करीबी दो महिलाओं से भी पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक तीन दिन तक चली पूछताछ में पुलिस कोड नेम को डिकोड करने में खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हालांकि माओवादी गतिविधियों को कुछ जानकारी जरूर मिली है। इन पर पुलिस और खुफिया कर्मियों ने काम करना शुरू कर दिया है। रविवार को भी पंतनगर थाने में पुलिस ने घंटों तक दोनों से पूछताछ की थी। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि दोनों को पूछताछ के बाद खटीमा कोर्ट में पेश करने के बाद हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में जो जानकारियां मिली हैं, वह गोपनीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें