पंचायती की गली पर कब्जाने पर पिता और तीन बेटों पर केस
गुरदासपुर। पंचायती गली पर कब्जा करने वाले तीन बेटों व पिता के विरुद्ध कलानौर पुलिस स्टेशन में धारा 406, 427, 447, 448, 506 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बेटे फरार हैं। पुलिस स्टेशन कलानौर में गांव सैदा के सरपंच बलदेव सिंह पुत्र जगीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रतन सिंह पुत्र साधु सिंह ने अपने बेटों निशान सिंह, कर्मजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह के साथ मिलकर उसके घर से लेकर 150 फुट गली में लगी पंचायती ईंटों को उखाड़ कर खुर्द बुर्द कर गली पर अवैध कब्जा कर लिया। जब उसने रतन सिंह को ऐसा ने करने हेतु गण्यमान्य लोगों के साथ रोका तो उसने मुझे धमकियां देनी शुरू कर दी। कलानौर पुलिस ने पिता सहित तीनों बेटों के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।