एक विवाहिता ने अपने पति पर दुराचार और सास-ससुर पर भी षड्यंत्र करने का केस कराया है। आरोप है कि ससुरालियों ने जबरन उसका गर्भपात कराया और फिर घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेम प्रसंग चला और विवाह कर लिया
पंजाब के अमृतसर निवासी एक युवती क्लेमेंटटाउन स्थित एक कॉल सेंटर में जॉब करती थी। कॉल सेंटर में उसका अपने एक सहयोगी संजय गंगोला से प्रेम प्रसंग चला और दोनों ने विवाह कर लिया। विवाह करने के बाद दोनों कुछ समय साथ रहे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि उसके पति और सास-ससुर ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में ससुराल के लोगों ने उसे बहू मानने से ही इंकार कर दिया। मंगलवार को विवाहिता ने क्लेमेंटटाउन थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।