फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज पत्नी गई मायके तो पति ने लगाया घिनौना आरोप

Tue, 27 Oct 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से नाराज एक पत्नी बच्चों को ससुराल में छोड़कर मायके गई तो पति ने भागने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत कर दी। आरोप की भनक पर तिलमिलाई पत्नी मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची और पति को खरी खरी सुनाई। हंगामे और नोकझोंक के बाद विवाहिता को समझा बुझाकर उसके ससुराल में भेज दिया गया।
विज्ञापन


बच्चों को छोड़कर गई थी मायके
रुड़की से सटे एक गांव निवासी युवक की शादी झबरेड़ा के एक गांव में हुई है। किसी बात पर नाराज उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। इस पर पति ने किसी के साथ भागने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। यह खबर मायके में बैठी पत्नी के कान तक पहुंच गई।

पत्नी पहुंच गई कोतवाली
सोमवार को पत्नी मायके वालों के साथ कोतवाली सिविल लाइंस पहुंच गई। पुलिस ने पति व ससुरालियों को भी बुलवा लिया। पति को हिदायत देते हुए विवाहिता को भी समझाया। इसके बाद विवाहिता को ससुराल भेज दिया गया। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि विवाहिता अपने मायके चली गई थी, उसे समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें