फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शक में बीवी का किया कत्ल फिर कर ली खुदकुशी

Thu, 10 Dec 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में एक फौजी ने शक में बीवी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


बीवी का शव फेंकने के बाद आरोपी घर लौट आया था, लेकिन दोनों बच्चों के सवालों ने उसे हिला दिया। मां को लाने की बात कहकर हत्यारोपी बीवी के शव के पास जहरीला पदार्थ खाकर लेट गया। बुधवार सुबह दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

डोईवाला के कांदरवाला निवासी नरेन्द्र 19 वीं गढ़वाल राइफल्स में नायक नरेद्र (37) और उसकी पत्नी दीपा (32) मंगलवार दोपहर बाद रहस्मय तरीके से गायब हो गए थे। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे। बुधवार सुबह दोनों के शव शिव सिंह भंडारी के गन्ने के खेत में पड़े मिले तो गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसएसपी का कार्यभार देख रहे एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी देहात जीसी ध्यानी मौके पर पहुंचे। दीपा के गले पर निशान होने के साथ नरेंद्र का शव नीला पड़ा था। पास में जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी थी। अधिकारियों ने दोनों के परिजनों से काफी देर तक अकेले में बातचीत की।

एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि फौजी नरेन्द्र 26 नवंबर को छुट्टी पर घर आया था। दोनों में आए दिन किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार सुबह दीपा दोनों बच्चों प्रियांशु (10) और प्रीति (8) को स्कूल छोड़ने के बाद दोपहर में उनकी फीस जमा कराकर आई थी। वापस आने पर पति से उसकी गहमागहमी हो गई।

आरोप है कि नरेन्द्र ने मारपीट कर बीवी की गला दबाकर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद बीवी के शव को पास में ईंख के खेत में फेंककर आ गया होगा। स्कूल से वापस आए बच्चों ने मां के बारे में सवाल किए तो पिता ने रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर उन्हें टाल दिया। बच्चे जिद करने लगे तो नरेन्द्र उनकी मां को लाने की बात कहकर निकल गया।

शाम तक दोनों वापस नहीं आए तो बच्चों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। शाम को परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। दीपा के पिता ज्ञान सिंह ने दामाद पर बेटी से मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाए हैं। हत्या और आत्महत्या के इस मामले से गांव में मातम पसरा है। गांव में यह चर्चा होती रही कि एक छोटे से शक ने बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छीन लिया।
विज्ञापन


पेड़ पर लटकी मिली चुन्नी
घटनास्थल के पास ही एक पेड़ पर चुन्नी लटकी हुई थी। पुलिस मान रही है कि हो सकता है कि पत्नी को मारने के बाद आरोपी ने खुदकुशी दर्शाने के लिए चुन्नी का फंदा बनाने का प्रयास किया हो, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। जब कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें