फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को किसी और के साथ देख गुस्साया पति, उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि सहम गए सभी

Sat, 17 Jun 2017 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
husband and wife
विज्ञापन
तीन साल पहले दोनों का प्रेमविवाह हुआ था। एक दिन उसने अपनी बीवी को किसी और के साथ बाइक पर देखा। बस फिर क्या था गुस्से से आगबबूला होकर उसने खौफनाक हरकत कर दी। जानिए, पूरा मामला तब से जब दोनों में प्रेम था...
विज्ञापन


यह मामला उत्तराखंड के उधमस‌िंह नगर जनपद के गदरपुर का है। पेशे से राजमिस्‍त्री हरस्वरूप (22) ने तीन साल पहले ग्रास रामजीवनपुर निवासी रामस्वरूप की बेटी रेनू से लव मैरिज की थी। कुछ समय तक सबकुछ ठीक था। लेकिन जल्द ही दोनों में रिश्ते बिगड़ गए।

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रेनू ने काम करना शुरू कर दिया। वह घर के पास ही एक सिलाई सेंटर में काम करने लगी। एक दिन एक ऐसी घटना घटी जिसने सबकुछ बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक करने लगा हरस्वरूप, हुआ खौफनाक अंजाम

husband killed wife and himself
एक दिन हरस्वरूप को उसके छोटे भाई ने बताया कि रेनू किसी और के साथ बाइक पर बैठक कहीं जा रही है। हरस्वरूप के मन में शैतान जाग गया। उसे रेनू पर शक होने लगा। उसने आंव देखा न तांव, तुरंत जा पहुंचा रेनू के सिलाई सेंटर। वहां वह नहीं मिली तो उसका शक और गहरा गया।

जब रेनू घर पहुंची तो दोनों के बीच उसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। रेनू ने बताया कि वह सिलाई सेंटर के काम से बाहर गई थी। सिलाई सेंटर मालिक के इंकार करने पर हरस्वरूप का शक गहराता गया। जब दोनों के बीच सुलह नहीं बनी तो रेनू की मां उसे मायके ले आई।

हरस्वरूप अभी भी गुस्से की आग में जल रहा था। वह रेनू के मायके पहुंच गया। बीच-बचाव करने आई रेनू की बहन को धमकाकर उसने साइड कर दिया। फिर रेनू और खुद को एक कमरे में बंद करके उसने रेनू की कनपटी पर पिस्तौल रखकर गोली चला दी। रेनू के मरने के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर खत्म कर दिया।

मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरस्वरूप अपनी बीवी पर शक करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें