फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी की मां के अपहरण की साजिश का पर्दाफाश

Fri, 13 Jun 2014 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी की मां के अपहरण और एक वर्ग विशेष के बारे में फेसबुक पर एक पोस्ट से भाजपाइयों में उबाल आ गया। फेसबुक पर यह पोस्ट उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता को भेजा गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर फेसबुक का हवाला देते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मुंबई से संचालित हो रहा है एकाउंट

जिस व्यक्ति के एफबी एकाउंट से यह पोस्ट किया गया है। भाजपा नेताओं के अनुसार वह इंजमाम उलहक कादरी के नाम से एकाउंट खोला गया है।

जिसमें एकाउंट मुम्बई से संचालित होना दर्शाया गया है। और वीबीएस पूर्वाचंल यूनिर्वसीटी उत्तर प्रदेश से शिक्षा ग्रहण करनी बताई गई है।

एसटीएफ करेगी जांच
भाजपा नेताओं ने भले पुलिस को तहरीर दी हो। लेकिन इस मामले की जांच करना स्थानीय पुलिस के लिए आसान नहीं है। फेसबुक से जुड़े तमाम तरह के अपराधों की जांच साइबर क्राइम की टीम करती है।

पुलिस के मुताबिक एसटीएफ की टीम ही इस मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाएगी।
विज्ञापन

प्रोफाइल में भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता के नेतृत्व में सुभाष वर्मा, रमेश सरीन, संजय प्रजापति, विक्रम गर्ग, सुशील त्यागी, ब्रिजेश गुप्ता, संजय मित्तल और सौरभ गुप्ता आदि ने तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति के फेसबुक एकाउंट पर कुछ आपत्तिजनक बातें पोस्ट की गई है।

बताया क‌ि संबंधित एकाउंट पर धर्म विशेष आदि के बारे में टिप्पणी की गई है। जिसमें आंतकवाद को बढ़ावा देने तथा दंगा भड़काने जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें