फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल व्यापारी हत्याकांडः निशाना था प्रॉपर्टी डीलर, टॉरगेट बना व्यापारी

Sun, 26 Mar 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हत्या - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरिद्वार पुलिस ने हाई प्रोफाइल कंबल कारोबारी अमित दीक्षित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा किया कि शूटरों के निशाने पर कंबल कारोबारी नहीं बल्कि कनखल निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी था।
विज्ञापन


वह उस दिन कंबल कारोबारी के घर से चंद कदम दूर अपने एक परिचित के घर में मौजूद था और हुलिया मिलता जुलता होने के चलते शूटरों ने प्रॉपर्टी डीलर की बजाय कंबल कारोबारी को टॉरगेट बना दिया। पुलिस का दावा है कि हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर स्थित करोड़ों की विवादित भूमि के पैरोकार सुभाष सैनी की हत्या का ताना बाना वेस्ट यूपी के कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा ने ही बुना था। शूटरों की मदद करने वाले एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। देहरादून के रहने वाले शूटरों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

 मेला नियंत्रण भवन में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस कप्तान के मुताबिक हरिद्वार दिल्ली-हाईवे पर कई बीघा बेशकीमती भूमि को लेकर विवाद लंबे अर्से से चला आ रहा है। कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की भी निगाह भूमि पर है। इसी भूमि पर स्वामित्व का दावा कनखल निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी भी कर रहा है।
विज्ञापन


जीवा के ही इशारे पर विवेक ठाकुर पुत्र अरुण ठाकुर निवासी बद्री बावला धर्मशाला मोती बाजार ने सुभाष सैनी की हत्या का प्लॉन बनाया था। जीवा ने ही अपने दो शूटर भेजे थे। घटना के दिन सुभाष सैनी निर्मला छावनी में ही अपने एक परिचित के घर मौजूद था। उससे ठीक पहले अमित दीक्षित का घर है। व्यापारी अमित का हुलिया सुभाष सैनी से मिलता जुलता था। आरोपी विवेक ठाकुर घटनास्थल से कुछ दूर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा हो गया और फिर शूटर अंदर कालोनी में दाखिल हो गए। कंबल कारोबारी जैसे ही स्कूटी पर निकला तब शूटरों ने उसे सुभाष सैनी समझकर गोलियों से भून डाला।

उन्होंने बताया कि शूटरों के नाम मनोज उर्फ शाहिल उर्फ मुजाहिद निवासी एमडीडीए कालोनी देहरादून और बिट्टू उर्फ पप्पू निवासी मेहूंवाला देहरादून है। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी विवेक ठाकुर का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसका पिता हिस्ट्रीशीटर रहा है। इस दौरान एसपी सिटी परमेंद्र डोबाल, सीओ सिटी प्रकाश देवली, कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी, सीआईयू प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी रुड़की सिविल लाइन ऐश्वर्य पाल, एसएसआई पंकज देवरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें