फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः हॉकी, डंडों से लैस लोगों ने युवक पर बोला हमला, तनाव

Mon, 27 Jun 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
रुड़की शहर में देर रात में एक समुदाय के करीब आधा दर्जन लोगों ने हॉकी, लाठी डंडे व बल्ले से दूसरे समुदाय के युवक पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक को बुरी तरह मारपीट कर घर जख्मी कर दिया। युवक ने बमुश्किल एक घर में घुस कर जान बचाई।
विज्ञापन


लोगों ने उसे सिविल अस्पताल भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते शहर में तनाव हो गया।

अस्पताल में जमा हुई भीड़
मामले की जानकारी मिलते ही सिविल अस्पताल में लोगों और एक संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हमलावरों पर आए दिन गुंडागर्दी और मारपीट करने का आरोप लगाया। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

घायल युवक को अस्पताल लेकर आए एसएसआई रणजीत सिंह चौहान ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग भारी उत्तेजना में दिखे।

धरपकड़ में जुटी पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल प्रशांत पुत्र मनवीर सिंह निवासी विश्वकर्मा चौक पुरानी तहसील के भाई राहुल की ओर से साजिद समेत आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस हमलावरों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस इस पहलू पर भी ध्यान दे रही है कि हमलावरों की युवक से क्या रंजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें