फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 एटीएम, चंद घंटे और हैकरों ने एक करोड़ की रकम कर दी साफ

Mon, 31 Aug 2015 11:31 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दिनदहाड़े पांच एटीएम हैक कर चंद घंटों में ही करीब एक करोड़ की रकम साफ कर दी गई। गिरोह रामनगर के पांचवें एटीएम में वारदात को अंजाम देने के पहुंचा। लेकिन, जैसे ही बड़ी रकम निकालते लोगों ने देखा तो दो बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन


भीड़ ने आरोपियों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उनके कब्जे से 4.10 लाख की नगदी भी बरामद हुई है। जबकि कोड डालकर एटीएम हैक करने वाले इस गिरोह का सरगना भागने में कामयाब रहा। एटीएम से करीब एक करोड़ रुपये गायब होने से बैंकों के अधिकारियों में खलबली मच गई। देर रात तक पुलिस व बैंक के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ में जुटे थे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत अलग-अलग बैंकों के शहर में 50 एटीएम में कैश रखने वाली साइंटिफिक सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस कंपनी को रविवार सुबह से एटीएम काम न करने की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

अंदर घुसे लोग तो मशीन से न‌िकल रहे थे रुपये

कंपनी की टीम इसे तकनीकी खराबी मानते हुए घूम-घूमकर पड़ताल में जुटी थी। इसी बीच रामनगर शिवचौक पर एसबीआई के एटीएम में तीन बदमाश जब काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो बाहर खड़े ग्राहकों को शक हुआ।

एक बुजुर्ग के कहने पर दो युवक एटीएम के अंदर गए तो देखा कि तीनों बदमाश नगदी निकालने में लगे हुए हैं। इसी बीच कैश जमा करने वाली कंपनी के ऑपरेशन हेड आशीष लखेड़ा टीम के साथ वहां पहुंच गए।

सीसीटीवी कैमरे पर लगी काली टेप और एटीएम मशीन की स्क्रीन का नीला रंग देखकर इस टीम को सारा माजरा समझते देर नहीं लगी। इस दौरान एटीएम की स्क्रीन पर मशीन में जमा रुपयों सहित पूरी डिटेल दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

गायब रकम का पता चलते ही अधिकारियों में हड़कंप

एटीएम के जरिये ठगी की बात सामने आते ही वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों की धुनाई शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाश शाहनवाज निवासी दिलशाद गार्डन (दिल्ली) और शमीम निवासी बांदा (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली निवासी सरगना अंकित फरार होने में कामयाब रहा। कैश रखने वाली टीम ने पांच एटीएम में नगदी चेक की तो करीब एक करोड़ रुपये गायब मिले। इससे बैंक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। रविवार की छुट्टी के बावजूद अधिकारी आनन-फानन में कोतवाली गंगनहर पहुंचे।

कोड से रुपए उगलने लगती थी मशीन
पूछताछ में पता चला है कि बदमाश एटीएम मशीन में कोई कोड डालते थे, जिसके बाद मशीन हैक हो जाती थी और लगातार नगदी बाहर निकलती रहती थी। देर रात तक पुलिस व बैंक के आला अधिकारी बदमाशों से पूछताछ में जुटे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें