चंपावत जिले के लोहाघाट में मौजूद जिला सहकारी बैंक में तैनान गार्ड ने कैशियर व चपरासी को गोली मारी दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह जिला सहकारी बैंक खेतीखान में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी गार्ड दिनेश बोहरा फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने मानर गांव से हिरासत में ले लिया है।
सहकारी बैंक में हुए गोलीकांड में मरने वालों के नाम राजेंद्र वर्मा, तल्ली हाट चंपावत और ललित सिंह बिष्ट, चोमैल हैं।