फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार-पांच युवकों ने युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग 

Thu, 24 May 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम श्यामपुर गांव में एक युवक पर कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्यामपुर का सरफराज (40) पुत्र सरफद्दीन बुधवार को गंगा की तरफ से अपनी बाइक से गांव की ओर आ रहा है। बताया जाता है कि गांव में वाल्मीकि बस्ती के पास चार-पांच युवकों ने सरफराज को रोक लिया। इसी दौरान उनमें एक युवक ने बोतल से उसके ऊपर और बाइक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

आग लगते ही शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसपर लगी आग को बुझाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए। बताया जाता है कि बाइक पूरी तरह से जल गई। सरफराज भी बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


सरफराज के भाई पुलिस को बताया कि पिछले दिनों भी गांव के युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें