फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में पोती की सहेली से दादा ने कर डाली अश्लील हरकत

Thu, 22 Oct 2015 01:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में पोती के जन्मदिन पर घर आई पोती की सहेली से बुजुर्ग ने अश्लील हरकत कर डाली।
विज्ञापन


एक दस साल की बालिका से अश्लील हरकत करने वाले दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में मंगलवार रात को एक बच्ची का जन्म दिन था।

इस कारण पास-पड़ोस के बच्चों को बुलाया गया था। दस साल की बालिका को उसकी मां वहां छोड़ गई थी। आरोप है कि जन्मदिन मनाने वाली बच्ची के दादा ने उक्त बालिका को गोद में उठाने के बहाने अश्लील हरकत की। जन्मदिन से वापस गई बालिका ने घर जाकर मां को रोते हुए बुजुर्ग की करतूत बताई।
विज्ञापन


बालिका की मां ने विरोध जताया तो आरोपी ने माफी भी मांगी। आक्रोश जताते हुए रात में बालिका की मां ने थाने जाकर बुजुर्ग भगवती प्रसाद बड़ोनी (50) के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी भगवती प्रसाद बड़ोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सेना से सेवानिवृत्त है।
विज्ञापन

दुराचार मामले में पुलिस ने शुरू की फोरेसिक जांच

घनसाली (टिहरी) में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुराचार करने के मामले में पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए बुधवार को गांव पहुंची।

भिलंग पट्टी की एक महिला ने आरोपी विजय पैन्यूली पर दुराचार का आरोप लगाया था। महिला के पिता ने 19 अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

महिला के पिता ने तहरीर में कहा था कि 26 सितंबर को विजय ने दुराचार किया था। पिता के घर से बाहर होने के कारण वे समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए थे। थानाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच के लिए गांव पहुंच गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें