कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव छिडौली में तीन माह पहले कब्र से तांत्रिक द्धारा शव को निकालकर सिर व हाथ काटकर तंत्र विद्या करने के मामले में पुलिस ने अन्य किसी को जेल भेज कर इतिश्री लूट ली है। यह पीडित पिता का आरोप है।
बता दे कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव छिडोली में 15 मई को बीमारी के कारण जमील की 20 वर्षीय पुत्री की मौत हो जाने सें कब्र में दफनाई लडकी नगमा के गांव के ही तांत्रिक ने तंत्र विद्या करने के लिए सिर व बाया हाथ काट लिया था।
जमील का आरोप है कि उसने गांव के तांत्रिक सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी ना कर अन्य किसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वह आरोपी गांव मे खुलेआम घूम रहे है। परिवार पर कार्यवाही नहीं करने के लिए दबाव बना रहे है। मना करने पर जान से मारने की दे रहे है धमकी।
तांत्रिक ने लडकी के अंग क्यों काटे
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतक लडकी के पिता जमील ने बताया कि उनके पडोस में रहने वाले दाशू की पत्नी कई सालों से बीमार है। जिसका सभी जगह से इलाज कराने के बाद ठीक नहीं होने पर उसको परिवार के लोग घर ले आए उसकी ठीक होने की दुआए करने के लिए उनकी बेटी नगमा अक्सर उनके घर पर जाती थी।
15 तारीख को नगमा की तबियत अचानक खराब होने से उसकी मौत हो गई जमील का आरोप है कि दाशू की पत्नी का इलाज गांव का तांत्रिक कर रहा था जिसने बता रखा था कि अगर बीस साल की मरी हुई लडकी का सिर व बाया हाथ मिल जाए तो उसकी पत्नी ठीक हो सकती है।
जिसके लिए 18 मई को उसकी बेटी के कब्र खोद कर उसके हाथ व गर्दन कटी थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पान्डे ने बताया कि लडकी के पिता जमील से बातचीत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।