फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, ठिकाने लगा रहा था शव पहुंच गई भीड़

Wed, 13 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रेप के बाद हत्या
विज्ञापन
रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने किशोरी से दुराचार के बाद जहर देकर हत्या कर दी। उसके बाद शव ठिकाने लगाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गया। गुस्साए लोग देर रात गंगनहर कोतवाली पहुंचे, जहां आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक शहनवाज (28) ने एक किशोरी को शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। मंगलवार रात करीब आठ बजे उसने किशोरी को फिर अपने घर बुला लिया। घर में कोई नहीं था।

उसी का फायदा उठाकर उसने फिर किशोरी से जबरन संबंध बना लिए। उसके बाद जहर देकर उसे मौत की नींद सुला दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

शव ठिकाने लगाने की कर रहा था कोशिश, लग गई भनक

हत्या - फोटो : डेमो पिक
किशोरी को मारने के बाद उसने शव ठिकाने लगाने का भी प्रयास किया। लेकिन इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। मौके पर किशोरी के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से गुस्साए किशोरी के परिजन मंगलवार देर रात गंगनहर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा कर दिया। खबर लिखे जाने तक हंगामा चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें