फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली किशोरी का अपहरण, मचा हड़कंप

Sat, 17 Jun 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
kidnap demp pic
विज्ञापन
मां के साथ सुबह घूमने निकली एक किशोरी का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत पनियाला निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी और 17 वर्षीय बेटी प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार तड़के घूमने निकली थी।

उसी दौरान पीछे से एक कार आई। उसमें सवार चार युवकों में से एक ने पत्नी को धक्का दिया और अन्य युवकों ने बेटी को कार में खींच लिया और फरार हो गए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक कार आंखों से ओझल हो चुकी थी।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है, लेकिन घटना संदिग्ध लग रही है। घटना बृहस्पतिवार तड़के की है, लेकिन परिजनों ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी है।

इस संबंध में पीड़ित परिवार का कहना है इस दौरान वह स्वयं बेटी की तलाश कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। साथ ही युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें