फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने युवक ने किया रेप

Sat, 17 Jun 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
rape (demo Pic)
विज्ञापन
पुणे के बारामती से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। मामले में आरोपी 17 वर्षीय लड़के ने बारामती रोड़ पर नहर के पास ले जाकर 13 साल की किशोरी छात्रा के साथ रेप किया है। मामले की खबर बारामती पुलिस को मिलते ही  उन्होंने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने छात्रा को बहलाकर गाड़ी से स्कूल छोड़ने के लिए बैठाया था। हालांकि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़का और पीड़िता छात्रा एक- दूसरे को जानते थे। 
विज्ञापन


छात्रा के परिवारजनों ने मामले की शिकायत मंगलवार शाम को पुलिस को दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़के ने छात्रा को बाइक में बैठाकर उसे स्कूल छोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद आरोपी छात्रा को बैठाकर नहर के किनारे ले गया। वहां पर उसने किशोरी को महादेव माला की झाड़ियों में जबरन खींच लिया। उसके बाद आरोपी से छात्रा के साथ जबर्दस्ती रेप की घटना को अंजाम दिया। 

घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को यौन उत्पीड़न के बारे में न बताने की धमकी भी दी। उसके बाद उसे स्कूल छोड़ दिया। स्कूल से घर लौटने पर छात्रा ने अपनी मां घटना के बारे में बताया। उसके बाद किशोरी के चाचा उसे लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराने के लिए गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्रा स्थानीय स्कूल में आठवीं में पढ़ती है। इसलिए आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले आरोपी पर एक छह साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने का भी मामला सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें