फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने किया छात्रा का अपहरण, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 18 Aug 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
अपहरण का प्रयास - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में सितोलस्यूं पट्टी क्षेत्र के एक गांव में कार सवार बदमाशों ने एक छात्रा का अपरहण कर लिया। छात्रा के पिता की ओर से राजस्व थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही अपहरणकर्ताओं को पकड़ने और छात्रा की बरामदगी के लिए सिविल पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


शिकायकर्ता के मुताबिक, 16 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी लड़की गांव में थी। इसी दौरान ऋषिकेश नंबर की एक कार वहां आकर रुकी। कार में सवार एक युवक ने लड़की को जबरन अंदर बैठा दिया। उसके बाद अपहरणकर्ता कार समेत वहां से फरार हो गए।

शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने वहां एकत्र होकर अपहरणकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश की। तब तक कार सवार वहां से बहुत दूर निकल चुके थे। 17 अगस्त की सुबह छात्रा के पिता ने पट्टी सितोलस्यूं के राजस्व थाने में मामले की शिकायत दी। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं की संख्या एक से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। अपहरणकर्ताओं की धरकपड़ के लिए सिविल पुलिस की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें