फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे पे डिस्को करते हुए चलाई गोली लड़की के पेट में जा लगी, शादी में अफरातफरी

Mon, 27 Nov 2017 08:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के लगन समारोह में तमंचे पे डिस्को करते हुए चली छह राउंड फायरिंग से एक गोली किशोरी के पेट में जा लगी। इससे समारोह में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल किशोरी को रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने किशोरी के पिता नेतराम की तहरीर पर आरोपी रामचंद्र व रमेश बाबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 30 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार शाम सरकड़ा गांव में कुंवर सेन के बेटे प्रेमप्रकाश की शादी का लगन चल रहा था। समारोह में प्रेमप्रकाश के ससुराल वाले थाना बहेड़ी जिला बरेली से शामिल होने आए। इसी दौरान गांव के भाजपा नेता रमेश बाबा की लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की गई। करीब छह राउंड हुई फायरिंग में एक गोली बेबी रजनी (15) पुत्री नेतराम के पेट में जा लगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लहूलुहान हुई लड़की, दो युवकों से पूछताछ

- फोटो : Demo
गोली लगते ही लड़की लहूलुहान होकर मौके पर गिर गई। यह देखते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। तत्काल परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

इधर शुक्रवार देर रात मेडीसिटी अस्पताल से जिला पुलिस कार्यालय को मेमो पहुंचा तब जाकर पुलिस को इसकी जानकारी हुई। कोतवाल बीएस भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समारोह में फायरिंग की घटना की छानबीन करके दो युवकों को पूछताछ के लिए उठा लाए।

कोतवाल ने बताया कि भाजपा नेता की लाइसेंसी पिस्टल से गांव के रामचंद्र पुत्र लेखराज ने फायर किए थे। उसके बेटे और एक अन्य युवक से पूछताछ की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी पुलिस करेगी। कोतवाल बीएस भाकुनी ने बताया कि शस्त्र का लाइसेंस आत्मरक्षा के लिए जारी होता है न कि समारोह में फायरिंग करने के लिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें