फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने युवतियों को छेड़ा, तुड़वा बैठा दांत

Mon, 09 Dec 2013 10:28 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले के दुस्साहस पर दो सहेलियों की हिम्मत भारी पड़ गई। फब्ती कसने से नाराज एक युवती ने हाथ में पत्थर उठा लिया तो दूसरी ने गिरेबान पकड़कर थप्पड़ बरसा दिए। एक बार तो आरोपी ने हेकड़ी दिखाई, लेकिन अगले ही पल वह मिमयाने लगा। तमाशबीनों का तांता तो लग गया, पर कोई मदद के लिए नहीं आया। इसी का फायदा उठाकर मनचला भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


लम्बे समय से थी परेशान
सबक सिखाने की यह घटना शहर के नेहरू स्टेडियम के पास गुरुद्वारे वाली गली की है। अमूमन ऐसी घटनाएं कम ही होती हैं। लड़कियां अक्सर इस तरह के मनचलों की अनदेखी कर आगे निकल जाती हैं, जिससे उनके दुस्साहस में इजाफा होता है। लेकिन सोमवार की यह घटना मनचलों के लिए सबक और छेड़छाड़ की घटनाओं से परेशान लड़कियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, गुरुद्वारे वाली गली से होते हुए शाम करीब पौने चार बजे दो सहेलियां पैदल ही दुर्गा मंदिर की तरफ जा रही थीं।

आरोपी को पकड़ा गिरेवान
इनमें एक लड़की काफी हेल्थी, जबकि दूसरी सामान्य कद काठी की थी। इसी बीच पास से निकले एक मनचले ने लड़कियों पर फब्ती कस दी। सहेलियों ने विरोध किया तो आरोपी उन्हें अकेली देखकर हेकड़ी पर उतर आया। इस पर दोनों लड़कियों ने हिम्मत दिखाई।
विज्ञापन


एक ने पास में पड़े पत्थर को मारने के इरादे से उठा लिया तो दूसरी ने आरोपी का गिरेबान पकड़कर लगातार कई थप्पड़ रसीद कर दिए। इसी बीच दूसरे लोग भी आ गए। सहेलियों ने खरी-खोटी सुनाई तो आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। लोग भी तमाशा देखते रहे। किसी ने भी आरोपी को हाथ नहीं लगाया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें