फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ANM करती थी कोख की बेटियों का कत्ल, भ्रूण मिलने पर खुला राज

Thu, 07 May 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि में बेटियों पर संकट बढ़ता ही जा रहा है। पहाड़ में किस तरह बेटियों का कोख में ही कत्ल हो रहा है, इसकी जिंदा तस्वीर बुधवार रात सामने आ गई। भड़कटिया की एएनएम घर से ही लिंग परीक्षण का अवैध कारोबार चला रही थी।
विज्ञापन


इस बात का शक तब हुआ जब पिथौरागढ़ के भड़कटिया की जगदंबा कॉलोनी इलाके में एक भ्रूण मिला। भ्रूण मिलने के बाद संदेह के आधार पर खोजबीन शुरू हुई तो डेढ़ साल से चल रहे इस घिनौने कारोबार का खुलासा हुआ।

जानकारी मिलते ही एसडीएम अनुराग आर्य के नेतृत्व में बुधवार रात छापा मारकर इस एएनएम को गिरफ्तार कर लिया गया। एएनएम सीता देवी के घर से अल्ट्रासाउंड मशीन, अल्ट्रासाउंड करते समय उपयोग में आने वाली सामग्री भी बरामद हुई।
विज्ञापन

डेढ़ साल से चल रहा था घिनौना धंधा

एसडीएम के साथ एसओजी की टीम और कोतवाली की पुलिस भी थी। एसडीएम ने महिला के खिलाफ धारा 23 (3)/25 पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मशीन और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया।

एसडीएम अनुराग आर्य के अनुसार क्षेत्र में भ्रूण मिलने के बाद से ही शक हुआ कि यहां कोई अवैध तरीके से लिंग परीक्षण और गर्भपात जैसे कार्य कर रहा है।

इसके लिए पहले सारी सूचनाएं एकत्र की गई और गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी गई कि धंधे में कौन लिप्त हो सकता है। सीता देवी चूंकि एएनएम है, इसलिए उसे लिंग परीक्षण संबंधी सारी जानकारी है। उसने अपने घर ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी रख ली थी। सूचना पक्की होने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

और यहां 108 में जन्मीं बेटी

एक तरफ पहाड़ में कोख में बेटियों का कत्ल हो रहा है, दूसरी तरफ महिलाओं को प्रसव के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह पिथौरागढ़ से 35 किलोमीटर दूर ढूंगातोली से धारचूला लाते हुए एक महिला ने 108 एंबुलेंस में बेटी को जन्म दिया।

ढूंगातोली निवासी करन लाल की पत्नी दीपा देवी (23) को सुबह के समय प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एबुलेंस को फोन किया था।

डॉ. सीपी तिवारी, ईएमटी भूपेंद्र परिहार ने एंबुलेंस को रोककर दो स्थानीय महिलाओं की मदद से 108 में महिला का प्रसव कराया। डॉ. तिवारी के मुताबिक जच्चा, बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें