फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर करता था तंग, छात्रा ने कोतवाली में पीटा

Fri, 31 Oct 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की छात्रा ने मोबाइल फोन पर कॉल कर तंग कर रहे मनचले को कोतवाली कैंपस में ही थप्पड़ जड़ दिए। जैसे तैसे पुलिसकर्मियों ने मनचले अधिवक्ता पुत्र को छुड़ाया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद मनचले के माफी मांगने पर सुलह हो गई। कोतवाली में ये मामला चर्चा का विषय बना रहा।

कॉलर आईडी से पकड़ा
कुछ दिन पूर्व रुड़की रोड के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यनरत छात्रा ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी थी।

बताया था कि एक युवक लगातार उसे फोन कॉल कर अश्लील हरकत कर रहा है और मैसेज भी भेज रहा है। ज्वालापुर पुलिस ने एसओजी की मदद से कॉलर की आईडी निकाली थी।

मोहल्ले का ही रहने वाला
छात्रा के घर के पास के ही मोहल्ले का अधिवक्ता पुत्र ही कॉल कर रहा था। ज्वालापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम दोनों पक्ष को कोतवाली बुलाया था। पुलिस की मौजूदगी में अभी बात चल ही रही थी कि गुस्साई छात्रा ने मनचले अधिवक्ता पुत्र को कई थप्पड़ रसीद कर दिए।

छात्रा के गुस्से को देखकर हर कोई सन्न रह गया। पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे अधिवक्ता पुत्र को अलग थलग किया। करीब दो घंटे तक दोनों पक्ष कोतवाली में ही डटे रहे।
विज्ञापन


छात्रा मानने को ही तैयार नहीं थी। दोनों पक्ष से ही आए परिचितों के समझाने बुझाने पर छात्रा मान गई। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि युवक के माफी मांगने पर मामला सुलट गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें