उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहसपुर थानाक्षेत्र के धर्मावाला के पास बस से जैसे ही महिला उतरी उसके साथ तीन लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया।
महिला हरियाणा के यमुनानगर की निवासी है और हादसे के दिन पानीपत से रोडवेज की बस में देहरादून आ रही थी।
पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शौच करने के लिए रुकवाई थी बस
एसएसपी को भेजे पत्र में यमुनानगर, हरियाणा निवासी महिला ने कहा 3 मई को वह रोडवेज की बस में पानीपत से देहरादून के लिए रवाना हुई।
शौच लगने पर उसने सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मावाला के पास बस रुकवाई और समीप ही खेतों में शौच करने चली गई।
आरोप है कि इसी दौरान स्कार्पियो सवार तीन लोग वहां आए। महिला को अकेला देखकर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर तीनों वहां से फरार हो गए।
तीनों युवक यूपी के रहने वाले
महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से घटना की शिकायत की। एसओ यशपाल बिष्ट ने बताया कि महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर शिकायत की थी।
पत्र का संज्ञान लेते हुए जयपाल पुत्र ज्योतिराम, मेहबूब पुत्र रमजानी और धनराज पुत्र साधु राम तीनों निवासी मिर्जापुर, यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।