गैंग रेप के एक मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीनों की सजा पर 11 जून को फैसला होगा। मामले में एक अन्य आरोपी अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार घरों में काम करने वाली एक महिला 19 मार्च 2011 की रात घर लौट रही थी। चकराता रोड पर उसे परिचित सुरेंद्र शर्मा मिला।
सुरेंद्र गांधी रोड स्थित होटल परमार में काम करता था। महिला के पति ने कुछ समय पूर्व उसे छोड़ दिया था और वह इसी होटल में काम करता था।