फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए जा रही किशोरी को चार लोगों ने दबोचा, फाड़ दिए कपड़े

Fri, 18 Aug 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शौच के लिए जंगल जा रही एक किशोरी को बुरी नीयत के साथ चार लोगों ने पकड़ लिया। दुष्कर्म से पहले उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


खड़ंजा कुतुबपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री घेर में बने शौचालय में शौच के लिए जा रही थी।

आरोप है कि जब वह प्रधान की बैठक पर पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठें चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और प्रधान की बैठक में ले गए। आरोप है कि वह उक्त लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध पर आरोपियों ने उसके  कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि तहरीर पर सतीश, जितेंद्र, विजय एवं लिल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें