फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घात लगाकर महिला से की शर्मनाक हरकत

Tue, 03 Sep 2013 11:43 AM IST
अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश को शर्मसार करने वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में सामने आए गैंगरेप की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें, लोन के नाम पर ठगी, जांच शुरु

भगवानपुर क्षेत्र के एक ग्रामीण की पत्नी रविवार की शाम खेत में शौच के लिए गई थी। तभी वहां पर घात लगाकर बैठे दो लोगों ने उसे दबोच लिया। दोनों उसे जबरन उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां उसके साथ दुराचार किया गया।

पढ़ें, बाप बैंक में अधिकारी, बेटा चोर

वारदात के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद विवाहिता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। पति की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमित कुमार निवासी सिकरोढ़ा तथा ओमपाल निवासी अकबरपुर खुर्द थाना लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें