फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला ने रूम पर बुलाया और फिर ऐसा फंसाया कि बन गया घनचक्कर

Wed, 29 Aug 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन

एक महिला ने फेसबुक पर तीन लोगों को अपना दोस्त बनाकर ब्लैकमेल कर करीब 1.30 लाख रुपये ठगे। पीड़ित तीनों लोगों में से एक युवक ने एसपी देहात से मामले की शिकायत की।

विज्ञापन


बताया कि महिला के गैंग में उसके पति समेत अन्य लोग शामिल हैं। युवक ने बताया कि महिला मालवीय चौक स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रह रही है। एसपी देहात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही महिला व उसके पति के बारे में पूरी जानकारी जुटानी की बात कही है।

गंगनहर कोतवाली निवासी एक कालोनी निवासी ने मंगलवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की। युवक ने एसपी देहात को बताया कि कुछ दिन पूर्व युवक को एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोनों में फेसबुक पर बात चलती रही। इसी बीच महिला ने मोबाइल फोन नंबर साझा कर बातचीत शुरू कर दी। युवक ने बताया कि महिला ने एक दिन कॉल कर उसे सोलानी पार्क में मिलने बुलाया। जहां महिला ने उसे मालवीय चौक स्थित अपने कमरे पर साथ चलने की बात कही। वह महिला के साथ उसके कमरे पर चला गया।
विज्ञापन


युवक ने आरोप लगाया कि महिला ने कमरे के अंदर पहुंचकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। इस बीच दो लोग कमरे के अंदर आ घुसे और उसे पकड़ लिया। महिला व उक्त दोनों लोगों ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 15 हजार रुपये ले लिए। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर धमकी दी कि उसका एक रिश्तेदार भी पुलिस में है। युवक ने बताया कि वहां से निकलकर उसने महिला के बारे में अपने एक परिचित को बताया। जहां पता चला कि महिला ने फेसबुक पर उससे व एक अन्य युवक से दोस्ती की थी। महिला ने उन दोनों को भी कमरे में बुलाकर झूठा छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। साथ ही उससे 70 हजार व युवक से 55 हजार रुपये ठग लिए थे। एसपी देहात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही मामले में सच्चाई निकलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

साइबर ठगों ने युवती के खाते से 20 हजार उड़ाए
साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक कंपनी में काम करने वाली युवती के एटीएम कार्ड का पिन पूछकर हजारों रुपये निकाल लिए। युवती के मोबाइल नम्बर पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसने आननफानन अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। युवती की शिकायत की पर पुलिस ने मामले की जांच सीआईयू को भेज दी है।   

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी रिया गुप्ता रुड़की स्थित एक कंपनी में काम करती है। दो दिन पूर्व रिया के मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए एटीएम कार्ड आधार से लिंक नहीं होने पर बंद होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि एटीएम की सेवा जारी रखने के लिए उन्हें अपने बैंक खाते की पूरी डिटेल व एटीएम का पिन बताना होगा। उसके झांसे में आकर रिया ने बैंक खाते की डिटेल व एटीएम का पिन बता दिया।

थोड़ी ही देर में रिया के मोबाइल फोन पर खाते से रुपये निकलने के दो मैसेज आए। यह देखकर रिया के होश उड़ गए और उसने आननफानन अपना एटीएम कार्ड ब्लाक कराया। साथ ही बैंक पहुंचकर पूछताछ की  तो पता चला कि उसके खाते से दो अलग-अलग स्थानों से 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद युवती ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत सीओ चंदन सिंह बिष्ट से की। सीओ ने मामले की जांच सीआईयू को देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें