फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी पाने के चक्कर में लुट गई महिला

Sun, 01 Jun 2014 05:45 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र में एक महिला आंगनवाड़ी में कार्यकत्री की नौकरी पाने के चक्कर में युवक पर भरोसा कर लुट गई। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 70 हजार की ठगी कर ली।
विज्ञापन


आरोपी महिला को लगातार नौकरी लगाने का झांसा दे रहा था। सच्चाई सामने आने के बाद जब पीड़ित महिला ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे धमकी दे दी। धमकी से भयभीत महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

महिला की कालोनी में ही रहता है आरोपी

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला राजपुताना निवासी सुधा जैन की पुत्रवधु वर्षा जैन ने अपने वार्ड से 2013 नवंबर माह में आंगनबाड़ी विभाग में सहायिका पद के लिए आवेदन किया था।

लेकिन कालोनी के ही एक व्यक्ति ने उसे बताया कि दूसरे वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद पर भी भर्ती है।

महिला को झांसा देते हुए कहा कि सहायिका पद पर उसे 2 हजार रुपए मिलेंगे जबकि कार्यकत्री में पांच हजार रुपए का वेतन है।

नौकरी के नाम पर ऐंठे 70 हजार

आरोपी ने झांसा देते हुए कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। महिला ने दूसरे वार्ड में भर्ती नहीं होने का हवाला भी दिया। लेकिन आरोपी ने पैसे के बल पर नौकरी लगवाने की बात कहते हुए उससे 70 हजार रुपए ऐंठ लिए।

जब दिसबंर माह में रिजल्ट आया तो वर्षा जैन का नाम शामिल नहीं था। जिस पर सास सुधा जैन ने अपनी रकम वापस मांगी। लेकिन आरोपी ने मई 2014 में रकम वापस करने को कहा।
विज्ञापन

अब महिला को दे रहा धमकी

महिला ने जब फिर से आरोपी से रकम मांगी तो अब वह महिला को धमकी देने लगा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला आरोपी की धमकियों से डरी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें