फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर प्रापर्टी डीलर से धोखा, ठगे 38 लाख

Sat, 28 May 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर को फर्जी दस्तावेज के आधार पर भूमि का बैनामा कर 38 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तीन लाख की नकदी के अलावा जाली दस्तावेज बरामद हुए। फर्जी मालकिन बनकर बैनामा करने वाली महिला समेत छह लोगों की अभी तलाश है।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि विकासनगर के दिनकर विहार निवासी बिशन दत्त शर्मा ने शिकायती पत्र में बताया था कि पंकज अरोड़ा उर्फ सुलेमान ने अपने साथियों के साथ मेंहूवाला में 22 बीघा जमीन दिखाई थी। पंकज अरोड़ा ने झांसा दिया था कि यह जमीन बल्लूपुर में रहने वाली उसकी सास मुक्ता अरोड़ा की है।

महिला को बनाया फर्जी मालकिन
आरोप है कि जालसाजों ने एक महिला को सामने लाकर उसे मुक्ता अरोड़ा बताया था। बातचीत के बाद 38 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। फर्जी मालकिन खड़ी कर जमीन का बैनामा होने के साथ रकम उपलब्ध करा दी गई। बाद में खुलासा हुआ कि उन्हें फर्जी तरीके से जमीन बेची गई है।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि एसआईटी से आरोपों की जांच कराई गई तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। एसआईटी ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिल गई है, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें