फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत बदलकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत बदल कर सालों से देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आखिरकार कानून के फंदे में फंस गया।
विज्ञापन


देहरादून पुलिस पूछताछ में अब तक करीब 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपी नाम और हुलिया बदलकर पुलिस को छकाता रहा है। साल 2008 से सहारनपुर पुलिस उसकी तलाश में है।

पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के नवादा निवासी डॉ. नरेंद्र सिंह ने 24 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि इसमीत सिंह निवासी डीएल रोड ने खुद को सचिवालय में अधिकारी बताकर भाई-बहन की नौकरी लगवाने के नाम पर 18 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


दूसरा मुकदमा कमलेश वर्मा ने 28 सितंबर को कराया था, जिसमें कहा गया था कि इसमीत सिंह ने खुद को रॉ का अधिकारी बताकर भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपए हड़प लिए।

इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शनिवार को फव्वारा चौक के पास से आरोपी इसमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी ठगी के बाद ठिकाना बदलता रहा है।

आरोपी 2008 से सहारनपुर में ठगी के मामले में वांछित है। एसएसपी सदानंद दाते ने एसओ मुकेश त्यागी, जोगीवाला चौकी प्रभारी यादवेन्द्र सिंह बाधवा, हैड कांस्टेबिल योगेंद्र चौहान, कांस्टेबल राकेश सती, राकेश पंवार, प्रतीक और प्रमोद को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


हुलिया बदलने का मास्टर
इसमीत सिंह हुलिया बदलने का मास्टर बताया जाता है। पुलिस ने उसकी चार तस्वीरें जारी की हैं, जो अलग-अलग हैं। आरोपी ने खुशवंत सिंह, इसमीत सिंह और कुलदीप सिंह बनकर ठगी की है। आरोपी के पास से अलग-अलग पते के दो पहचान पत्र और एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।

ठगी की प्रमुख घटनाएं
नवादा के डाक्टर नरेंद्र सिंह से नौकरी के नाम पर लिए 18 लाख रुपए
नेहरू कालोनी की कमलेश वर्मा से भाई को नौकरी दिलाने के नाम सात लाख हड़पे
मोहाली के इंद्रजीत सिंह हांडा से अमेरिका भेजने के नाम पर 11 लाख वसूले
नवादा के इकबाल सिंह से नौकरी के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिए
सहारनपुर में अधिवक्ता के बेटे से नौकरी के नाम पर की लाखों की ठगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें