फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत

Fri, 02 Oct 2015 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गांव बेरिया दौलत चौक पर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग गाड़ियों में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर बेरिया दौलत पुलिस चौकी इंचार्ज अंबीराम आर्य ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। ग्रामीणों के अनुसार दस राउंड गोली चली है, जिससे गांव में दहशत फैल गई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार को देर शाम गांव बेरिया दौलत चौक पर गांव लालपुरी निवासी अवतार सिंह और गांव बेरिया दौलत कृतोवाल फार्म निवासी शमशेर सिंह ऊर्फ सोनू में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक भी आ धमके। दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौच और मारपीट हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मारपीट के दौरान एक फक्ष ने शुरू की फायरिंग

इस दौरान अवतार सिंह पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे संतोख सिंह (40) पुत्र गुरवचन सिंह के पेट में गोली लग गई। उसे सीएचसी बाजपुर लाया गया, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही मृतक के परिजन और दर्जा मंत्री जितेंद्र शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह संधू सहित अन्य लोगों की अस्पताल में भीड़ लग गई।

केलाखेड़ा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवतार सिंह, रतन सिंह, गुरदीप सिंह, प्रदीप सहित पांच नाम सामने आये हैं। आरोपियों के घरों दबिश दी गई है। सूत्र बताते हैं कि घटना स्थल से पुलिस को खोखे और तमंचा मिला है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी से इनकार किया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी।

पहले भी भिड़ चुके दोनों गुट
ग्रामीणों के अनुसार शमशेर सिंह और अवतार सिंह के समर्थकों के बीच तीन चार माह पहले बेरिया दौलत स्थित एक ढाबे पर विवाद हुआ था। इस दौरान भी फायरिंग हुई थी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। बताते हैं कि दोनों गुटों के समर्थक खनन का काम भी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें