फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः टीचर ने किया आठ साल की बच्ची से रेप

Thu, 01 Oct 2015 07:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने मंगलवार शाम अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामले में आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मदरसे में पढ़ने वाली यह बच्ची कक्षा तीन की छात्रा है और मदरसा के हाफिज 19 वर्षीय सलमान से घर पर ट्यूशन पढ़ती है।

मंगलवार की शाम छात्रा छह बजे उसके घर ट्यूशन पढ़ने गई। सलमान उसे बहला-फुसलाकर अपने मकान की छत पर बने एक कमरे में ले गया। जहां उसने छात्रा के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ रेप किया। सलमान ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने यह बात घर में बताई तो वह उसकी पिटाई करेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में छात्रा ऑपरेशन कर लगाए टांके

छात्रा किसी तरह से अपना दर्द छुपाते हुए घर पहुंची और घर में बगैर कुछ बताए खाना खाकर सो गई। बुधवार की सुबह छात्रा की मां ने उसकी सलवार में खून देखा तो वह चौंक गईं। छात्रा ने डर की वजह से अपने घर में कोई बात नहीं बताई। छात्रा के परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को दिखाया।

उसे देखकर डॉक्टरों ने बताया कि उसके साथ रेप की घटना हुई है। डॉक्टर ने छात्रा का ऑपरेशन करके टांके लगाए। परिवार वालों ने छात्रा को बहलाते हुए पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बार फिर उसका ऑपरेशन किया गया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। घटना के बाद से छात्रा काफी सहमी हुई है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कांट नगदू यादव ने बताया कि आरोपी सलमान की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें